Jubilee Hills By Election Results: जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार 2995 मतों से आगे

Fri, Nov 14 , 2025, 12:25 PM

Source : Uni India

Jubilee Hills By Election Results: आंध्रप्रदेश के जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव (Jubilee Hills Assembly by-election) में शुक्रवार को दो चरणों की मतगणना के बाद कांग्रेस ने 2,995 मतों से बढ़त बना ली है। पहले चरण में, कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव (Congress candidate Naveen Yadav) को 8,911 और भारत राष्ट्र समिति (BRS) उम्मीदवार मगंती सुनीता गोपीनाथ को 8,864 मत मिल चुके हैं। जिससे कांग्रेस को 47 मतों की मामूली बढ़त मिली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार लंकाला दीपक रेड्डी को 2,167 मत मिले हैं।

दूसरे चरण के बाद, नवीन यादव ने अपनी बढ़त बढ़ा ली। अब तक कांग्रेस उम्मीदवार को 17874 मत मिले हैं, जबकि बीआरएस उम्मीदवार को 14879 मत मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार को 3474 मत मिले हैं। इसके साथ ही, कांग्रेस की बढ़त बीआरएस उम्मीदवार पर 2,995 मतों की हो गई है। यूसुफगुडा के कोटला विजयभास्कर रेड्डी इंदौर स्टेडियममें सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई, जहाँ डाक मतपत्रों से प्रक्रिया शुरू हुई। डाक मतों में कांग्रेस को 39, बीआरएस को 36 और भाजपा को 10 मत मिले।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups