fraudulent ITC busted: फर्जीवाड़ा कर आईटीसी लेने वाले बड़े नेटवर्क का दिल्ली में पर्दाफाश, एक गिरफ्तार!

Fri, Nov 14 , 2025, 08:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की दिल्ली क्षेत्रीय इकाई ने फर्जीवाड़ा करके इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अनुचित लाभ लेने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली के इस सिंडिकेट ने जीएसटी के तहत 229 फर्जी कंपनियों को पंजीकृत कर रखा था और इस नेटवर्क के जरिये धोखाधड़ी करके आईटीसी का अनुचित लाभ उठाता था।

वित्त मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर डीजीजीआई अधिकारियों ने दिल्ली में कई परिसरों में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें बड़ी मात्रा में दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और बही-खाते बरामद हुए। इनसे पता चला कि ऐसी अस्तित्वहीन कंपनियां बिना किसी वस्तु या सेवा की आपूर्ति के चालान जारी कर रही हैं। जांच से पता चला है कि प्रमुख साजिशकर्ता मुकेश शर्मा ने फर्जी संस्थाओं के इस नेटवर्क का संचालन किया था। साक्ष्य जीएसटी पंजीकरण और रिटर्न तथा फर्जी फर्मों के रिकॉर्ड के प्रबंधन, बैंकिंग लेन-देन के प्रबंधन और कई स्तरों के माध्यम से अवैध धन के संचलन को सुगम बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका की ओर इशारा करते हैं। 

मुकेश शर्मा को 11 नवंबर को सीजीएसटी अधिनियम की धारा 132(1)(बी) और 132(1)(सी) के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने 162 मोबाइल फोन भी बरामद किये जिनका इस्तेमाल संभवतः जीएसटी/ बैंकिंग उद्देश्यों के लिए ओटीपी के लिए किया गया था। इसके अलावा, 44 डिजिटल हस्ताक्षर और विभिन्न फर्मों के 200 से अधिक चेकबुक शामिल थे। शुरुआती जांच से पता चलता है कि ये फर्जी संस्थाएं बिना किसी वस्तु या सेवा की आपूर्ति के चालान जारी करने में लगी हुई थीं, जिसके चलते लगभग 645 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी धोखाधड़ी से पारित की गयी, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। मंत्रालय ने बताया कि जांच में संभावित धन शोधन का भी पता चला है, जिसमें धोखाधड़ी की आय को कथित तौर पर एक एनजीओ और एक राजनीतिक संगठन के माध्यम से इधर-उधर किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups