South Africa A: भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका ए को 285 के स्कोर पर रोका

Thu, Nov 13 , 2025, 06:33 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राजकोट। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा (दो-दो विकेट) की अगुवाई में भारत ए के गेंदबाजों ने गुरुवार को पहले अनौपचारिक एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ए टीम (South Africa A Team) को नौ विकेट पर 285 के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ए ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ए की शुरुआत बेहद खराब रही और भारतीय गेंदबाजों ने महज 16 रन के स्कोर पर उसके चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने रूबिन हरमन (शून्य) का शिकार किया। इसी ओवर में ओवर में तिलक वर्मा ने जॉर्डन हरमन (शून्य) को रनआउट कर भारत दूसरी सफलता दिलाई। दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट कप्तान मार्केस ऐकरमैन (शून्य) के रूप में गिरा।

पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने रिवाल्डो मूनसामी (10) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। 16 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में फंसी दक्षिण अफ्रीका के लिए सिनेतेम्बा केशिले और डियान फॉरेस्टर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 12वें ओवर में निशांत सिंधु ने सिनेतेम्बा केशिले (15) को आउटकर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ए को पिछल्लू बल्लेबाजों ने सहारा देकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। पांचवां विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए डेलानो पॉटजीटर ने डियान फॉरेस्टर के साथ न केवल पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 113 रन जोड़े।

32वें ओवर में रियान पराग (Riyan Parag) ने डियान फॉरेस्टर को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। डियान फॉरेस्टर ने 83 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 77 रन बनाये। ब्योर्न फ़ोर्टेन ने 56 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए 59 रन बनाये। उन्हें हर्षित राणा (Harshit Rana) ने आउट किया। डेलानो पॉटजीटर को नीतीश कुमार रेड्डी ने46वें ओवर में आउट किया। पॉटजीटर ने 105 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 90 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट शेपो मोरेकी (शून्य) के रूप में गिरा। उन्हें अर्शदीप सिंह ने बोल्ड आउट किया। दक्षिण अफ्रीका ए ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 285 रनों का स्कोर बनाया। भारत ए के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिये। नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ,प्रसिद्ध कृष्ण, निशांत सिंधु और रियान पराग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups