BJP MLA Hansraj granted bail: पोक्सो मामले में भाजपा विधायक हंसराज को अंतरिम जमानत!

Wed, Nov 12 , 2025, 08:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शिमला: हिमाचल प्रदेश में चंबा की अदालत ने मंगलवार को चुराह के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक हंसराज को यौन अपराध बाल संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका को मंजूरी दे दी। जिला एवं सत्र अदालत ने विधायक को पुलिस जाँच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया। अब इस मामले की सुनवाई 20 नवंबर को होगी।

हंसराज पर एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। वर्ष 2024 का यह मामला तब फिर से सामने आया जब पीड़िता ने गत 07 नवंबर को शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए नयी शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले 16 अगस्त, 2024 को चंबा महिला पुलिस थाने में अश्लील चैट, नग्न तस्वीरों की माँग और धमकियों के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह विवाद तब फिर से शुरू हो गया जब लड़की ने पिछले हफ़्ते एक वीडियो जारी किया जिसमें उसने दावा किया कि उसके परिवार को खतरा है और विधायक पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। जवाब में हंसराज ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि वह मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

इस बीच पीड़िता के पिता ने कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना के साथ आरोप लगाया कि पिछले साल लड़की के अदालती बयान के बाद विधायक के आदमियों ने उनका अपहरण कर लिया और लड़की पर अपने दावे वापस लेने का दबाव डाला। पुलिस 07 नवंबर से हंसराज की तलाश कर रही थी, लेकिन वह सोमवार को चंबा अदालत में पेश हुए और उन्हें आगे की कार्यवाही तक अंतरिम राहत दे दी गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी
Meghalaya drug smuggling busted: मेघालय में अब तक की सबसे बड़ी अवैध तस्करी, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups