कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर के घनी आबादी वाले नगला पार्क इलाके में मंगलवार दोपहर एक तेंदुआ घुस आया और एक रेंजर पर हमला कर दिया जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और वन विभाग के अनुसार ताराबाई पार्क इलाके में स्थित एक होटल के बगीचे में एक तेंदुआ अचानक कूद गया और एक होटल कर्मचारी पर हमला कर दिया। बाद में जब वन विभाग के रेंजर ने जंगली जानवर को रोकने की कोशिश की, तो उन्हें मामूली चोटें आईं।
इसके बाद तेंदुआ पास के बीएसएनएल कार्यालय क्षेत्र (BSNL Office Area) के एक कक्ष में छिप गया। सूचना मिलने पर पुलिस दल, वन विभाग के कर्मचारी और कोल्हापुर नगर निगम (KMC) के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की। ताजा खबर के अनुसार दो घंटे की तलाश के बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में सफल रही। वन विभाग (Forest Department) के कर्मचारियों ने तेंदुए को नशीला इंजेक्शन देकर जंगल की ओर भगा दिया। बहरहाल इस घटना से इलाके में रह रहे नागरिकों में हड़कंप मच गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Nov 11 , 2025, 07:25 PM