घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मतदान में भारी उत्साह, 11 बजे दिन तक 34 प्रतिशत से अधिक मतदान

Tue, Nov 11 , 2025, 12:13 PM

Source : Uni India

Ghatsila Assembly by-election:  झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (Scheduled Tribe reserved) के लिए के आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और 11:00 बजे दिन तक 34 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (State Chief Electoral Officer) सूत्रों ने बताया कि सुबह 7: 00 से लेकर 11:00 बजे दिन तक तक 34.32 फीसदी मतदान हुआ है। युवाओं के अलावा महिलाएं, बुजुर्ग से लेकर तमाम लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले हैं और मतदान केंद्रों पर पर कतार लगाकर वोट डाल रहे हैं। 

स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2024 में विधायक बनने वाले रामदास सोरेन का आकस्मिक निधन (demise of Ramdas Soren) हो जाने के कारण उपचुनाव हो रहा है।  सोरेन हेमंत सरकार में शिक्षा मंत्री भी थे। इस उपचुनाव में स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा से उम्मीदवार है जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन उम्मीदवार है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups