Indian Pickleball National Championship: बेंगलुरु में गुरुवार से शुरु होगी पहली इंडियन पिकलबॉल नेशनल चैंपियनशिप!

Tue, Nov 11 , 2025, 08:36 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बेंगलुरु: इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (आईपीए) के तहत कर्नाटक पिकलबॉल एसोसिएशन (केपीए) ने सबला द्वारा प्रायोजित पहली इंडियन पिकलबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2025 गुरुवार से शुरु होगी। पिकलबॉल के इस पहले संस्करण का आयोजन 13 से 16 नवंबर तक बेंगलुरु के द स्पोर्ट्स स्कूल किया जायेगा। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय से इस चैंपियनशिप के लिए आधिकारिक नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ) की मान्यता मिलने के बाद इसे आयोजित किया जा रहा है।

इस चैंपियनशिप में 20 से अधिक राज्यों से 1200 से अधिक खिलाड़ियों को प्रवेश मिला हैं, जिनमें अंडर-12 से लेकर 70-प्लस तक के वर्ग शामिल हैं। यह पुरुष, महिला और मिश्रित प्रारुप में होगी। इस अवसर पर केपीए के अध्यक्ष हर्षा ने कहा, “यह नेशनल चैंपियनशिप इस खेल के लिए एक ऐतिहासिक स्पर्धा है, और हम इसे बेंगलुरु में आयोजित करके बहुत खुश हैं। पिकलबॉल दुनिया भर में बहुत तेजी से बढ़ा है और भारत सरकार की मान्यता ने इसे एक नई पहचान और दिशा दी है। कोचिंग क्लिनिक, बिजनेस मीट और हमारे ‘मिशन वन मिलियन’ कार्यक्रम जैसी पहलों के जरिए, हमारा लक्ष्य पिकलबॉल को पूरे कर्नाटक के स्कूलों तक पहुंचाना है।”

बेंगलुरु फुटबॉल क्लब और भारतीय फुटबॉलर आशिक कुरुनियान ने कहा, “यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि पिकलबॉल बेंगलुरु आ रहा है। यह एक मजेदार और सभी को शामिल करने वाला खेल है जो सभी उम्र और फिटनेस लेवल के लोगों को आकर्षित कर सकता है।”
द स्पोर्ट्स स्कूल के को-फाउंडर श्रीनिवास टीआर ने कहा, “पिकलबॉल में आने वाले सालों में मजबूत स्पोर्ट्स करियर बनाने की क्षमता है। हम हर उस खेल को सपोर्ट करने में विश्वास करते हैं जो भागीदारी और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देता है, और हम इस स्पर्धा की मेजबानी करके बहुत खुश हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups