Uddhav Alliance: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में गठबंधन के लिए खरगे ,राहुल से चर्चा कर सकते हैं उद्धव!

Mon, Nov 10 , 2025, 09:53 PM

Source : Uni India

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से बातचीत कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक श्री उद्धव ठाकरे आगामी दो दिसंबर से शुरू होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (MVA) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन की बात कर सकते हैं।

इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि उनकी पार्टी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा, "हमारे बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के नेताओं ने फ़ैसला किया है कि हम स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे। आलाकमान से चर्चा के बाद स्थानीय स्तर पर यह फ़ैसला लिया गया है। हमें बीएमसी में हमेशा 30 से 35 सीटें मिलती हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की तीनों पार्टियां भी अलग-अलग लड़ रही हैं।" उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अगर समान विचारधारा वाली पार्टियों की ओर से कोई प्रस्ताव आता है, तो उस पर विचार किया जायेगा।

नासिक ज़िले के स्थानीय कांग्रेस नेता राहुल दिवे ने आज नासिक में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडियाकर्मियों से कहा , "वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हमें स्थानीय स्तर पर फ़ैसले लेने के निर्देश दिए हैं। इसलिए हमने राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के साथ हाथ मिलाने का फ़ैसला किया है। हम अपने वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को इस फ़ैसले से अवगत कराएंगे और पार्टी आलाकमान के आदेश का पालन करेंगे।" मुंबई में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने हालांकि इस बात से तुरंत इनकार किया कि उनकी पार्टी ने नासिक में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के साथ गठबंधन करने का कोई अंतिम फ़ैसला लिया है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले एमवीए के मुख्य सूत्रधार शरद पवार ने हाल ही में कहा था कि अगर एमवीए में आम सहमति से कोई अच्छा विकल्प उभरता है, तो कांग्रेस को एमएनएस को शामिल करने पर कोई अतिवादी रुख नहीं अपनाना चाहिए और इस पर विचार करना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups