Bihar Election Appeal: बिहार में दो दशक के अन्याय के अंत के लिए महागठबंधन सरकार बनाएं : खरगे!

Mon, Nov 10 , 2025, 06:33 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के लिए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (President Mallikarjun Kharge) ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि राज्य में 20 साल जारी अराजकता को खत्म करने और सबको न्याय दिलाने के वास्ते वे महागठबंधन के पक्ष में मतदान करें।


श्री खरगे ने कहा कि बिहार के लोग दो दशक से अन्याय सह रहे हैं और मतदाता इसका अंत करने के लिए महाठबंधन के पक्ष में वोट करें। उन्होंने वादा करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार बिहार के लोगों को दो दशकों की लाचार और भ्रष्ट व्यवस्था से मुक्ति दिलाएगी तथा समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम करेगी।


श्री खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "अब पलायन रुकेगा, युवाओं के भविष्य से अंधेरा छंटेगा, हर घर नौकरी से उनका कल संवरेगा। अन्याय का करेंगे अंत, सामाजिक न्याय से बदलेंगे बिहार। हमारा वादा है-महागठबंधन दलित, महादलित, आदिवासी, पिछड़े, अति-पिछड़े, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं, किसानों और युवाओं के आर्थिक उत्थान के लिए ठोस योजनाएं लागू की जाएंगी।" उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है और महागठबंधन राज्य का गौरव लौटाने का संकल्प लेकर मैदान में है, इसलिए मतदाता विकास, समानता और न्याय के लिए महागठबंधन को वोट दें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups