जब नागरिक साफ हवा की मांग करते हैं, तो सरकार उनसे अपराधी की तरह पेश आती है, राहुल गाँधी ने फिर लिया  केंद्र सरकार को कटघरे में 

Mon, Nov 10 , 2025, 12:23 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Rahul Gandhi on the Central Government: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में वायु प्रदूषण की गंभीर होती स्थिति (air pollution situation) को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि स्वच्छ हवा हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है लेकिन जब नागरिक साफ हवा के हक की मांग करते हैं तो सरकार उनके साथ अपराधी की तरह पेश आती है।

 गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में सोमवार को कहा कि संविधान ने हर नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार दिया है और उनके इस अधिकार की सुरक्षा सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने लिखा "स्वच्छ हवा का अधिकार एक बुनियादी मानव अधिकार है। शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हमारे संविधान द्वारा दी गयी गारंटी का हिस्सा है। जब नागरिक स्वच्छ हवा में जीने की अपनी बुनियादी मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनके साथ अपराधी की तरह व्यवहार क्यों किया जा रहा है।"

गांधी ने आरोप लगाया कि वायु प्रदूषण से करोड़ों भारतीय प्रभावित हो रहे हैं, बच्चों और देश के भविष्य को नुकसान पहुंच रहा है लेकिन 'वोट चोरी से सत्ता में आई सरकार' इस गंभीर संकट को सुलझाने के बजाय चुप बैठी है और और इसका विरोध कर रहे नागरिकों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह जनता की आवाज़ दबाने के बजाय वायु प्रदूषण के संकट को सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाए और लोगों के जीवन तथा स्वास्थ्य की रक्षा के लिए तुरंत सकारात्मक कार्रवाई करे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी
Meghalaya drug smuggling busted: मेघालय में अब तक की सबसे बड़ी अवैध तस्करी, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups