पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly elections) के लिए चल रही पहले चरण की वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Chief Minister Lalu Prasad Yadav) ने लोगों से महागठबंधन (Grand Alliance) के पक्ष में वोट करने की अपील की है। यादव ने आज सुबह राजधानी पटना के एक मतदान केन्द्र में अपने परिवार के लोगों के साथ मतदान किया। उन्होंने मतदान करने के बाद बिहार में बदलाव की अपील की है।
राजद सुप्रीमो यादव (RJD Supremo Yadav) ने दिवंगत समाजवादी नेता डॉ राममनोहर लोहिया की बात दुहराते हुए लोगों से प्रदेश की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील की। यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ वोट वाली अंगुली दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है। यादव ने सीधे तौर पर अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की है।
गौरतलब है कि समाजवादी नेता डॉ राममनोहर लोहिया ने समाज के विकास और बेहतर लोकतंत्र के लिए सत्ता बदलते रहने को जरूरी बताया था। उन्होंने कहा था कि रोटी उलटते-पलटते रहो, जिससे वह ठीक से पक सके. एक ही तरफ सिक रही रोटी जल जाती है, पकती नहीं. वैसे ही सत्ता परिवर्तन भी अपरिहार्य है, सत्ता बदलती रहनी चाहिए ताकि आम जनमानस और समाज में निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति का भला हो सके।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 06 , 2025, 03:45 PM