वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी (Dick Cheney) का सोमवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चेनी के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, "डिक चेनी एक महान और नेक इंसान थे जिन्होंने अपने बच्चों और नाती-पोतों को अपने देश से प्यार करना सिखाया। हम इस महान इंसान से प्यार पाने के लिए धन्य हैं।" चेनी (84 वर्ष) का राजनीतिक करियर विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। चार दशकों के अपने करियर में वह अमेरिकी इतिहास (American history) में एक केंद्रीय व्यक्तित्व रहे। उन्हें न केवल प्रशंसाएं मिली, बल्कि वह कई विवादों से भी घिरे रहे। उन्हें अक्सर अमेरिका (military initiatives) के कई सबसे बड़े सैन्य उपक्रमों का वास्तुकार भी माना जाता है।
श्री चेनी ने 1970 के दशक में राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड के प्रशासन के दौरान चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्य किया। इससे पहले वह एक दशक तक हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के सदस्य भी रहे। उन्होंने 90 के दशक में जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश प्रशासन में रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया और अमेरिकी सैन्य नीतियों के पीछे एक प्रमुख व्यक्ति रहे। वह 2001 में जॉर्ज डब्ल्यू. बुश प्रशासन में ही उपराष्ट्रपति के रूप निर्वाचित हुए। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के यह दिग्गज नेता अमेरिका के तथाकथित 'आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध' के सूत्रधार माने जाते हैं। उन्होंने इराक और अफ़ग़ानिस्तान पर सीधे सैन्य आक्रमण की वकालत की और अल-क़ायदा के खात्मे तथा ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए अफ़ग़ानिस्तान में सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया।
वह बाद के वर्षों में राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन के कटु आलोचक बन गए। वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आलोचना करने में भी पीछे रहे। उन्होंने श्री ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा, "हमारे देश के 248 साल के इतिहास में, कभी भी कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हुआ जो हमारे गणतंत्र के लिए इससे बड़ा खतरा हो।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Nov 04 , 2025, 10:29 PM