अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात बदमाश धनसिंह (Dhan Singh) को गिरफ्तार करके उससे घातक हथियार बरामद किये हैं। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा (Vandita Rana) ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि राजधानी जयपुर सहित अजमेर में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और नकबजनी सहित कई संगीन वारदातों को अंजाम देकर अपराध का पर्याय बने 35 हजार के इनामी कुख्यात डकैत धन सिंह (notorious dacoit) को केकड़ी पुलिस ने धर दबोचा। उन्होंने बताया कि पुलिस के पांच जांबाज सिपाहियों ने इसे बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। इसके पास से दो हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौलें, गोलियां, मैगजीन और बड़ी संख्या में अन्य हथियार बरामद किये गये हैं।
श्री राणा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से फरार डकैत धनसिंह की पुलिस को तलाश थी । उस पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही थी। आखिर पुलिस को उसके स्थान की पुख्ता जानकारी मिली तो पुलिस दल ने जाल बिछाया। पुलिस की भनक लगते ही उसने मोटर साइकिल से भागने का प्रयास किया, लेकिन दल ने उसे मोटर साइकिल से गिराकर दबोंच लिया। धन सिंह पर पिछले दिनों जमीनी विवाद में एक पक्ष पर गोलीबारी करने के भी आरोप हैं। फिलहाल पुलिस इसके कब्जे से बरामद भारी मात्रा में असला बारूद और इसके गुर्गों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि डकैत को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मचारियों का सम्मान करने के लिए सिफारिश भी की जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 02 , 2025, 09:23 PM