Bangladesh Election Commission: बंगलादेश में दिसंबर के पहले सप्ताह तक घोषित होगी चुनाव की तारीख

Thu, Oct 30 , 2025, 12:54 PM

Source : Uni India

ढाका: बंगलादेश के मुख्य सलाहकार कार्यालय (Bangladesh's Chief Advisor's Office) ने घोषणा की है कि देश का चुनाव आयोग (Election Commission) इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह तक आगामी राष्ट्रीय चुनाव की तारीख घोषित कर सकता है। मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने बुधवार को मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की अध्यक्षता में चुनाव तैयारियों पर एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की। 

 आलम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, " बंगलादेश के अगले राष्ट्रीय चुनाव की तारीख दिसंबर के पहले सप्ताह तक घोषित कर दी जाएगी।" उन्होंने कहा कि उच्च-स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई- अधिकारियों की तैनाती, बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और सोशल मीडिया पर गलत सूचनाओं से निपटने की रणनीति।

आलम ने कहा कि मुख्य सलाहकार ने समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को 15 नवंबर तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। देश में 13वां आम चुनाव फरवरी 2026 में रमजान से पहले होगा। यह चुनाव बांग्लादेश में पिछले साल हुए उस विद्रोह के बाद पहली बार होगा, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री यूनुस ने 8 अगस्त, 2024 को देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी
Meghalaya drug smuggling busted: मेघालय में अब तक की सबसे बड़ी अवैध तस्करी, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups