Hamas Condemns: इजरायली बंधक के अवशेष लौटाने में नाटक पर हमास की निंदा

Wed, Oct 29 , 2025, 09:32 PM

Source : Uni India

गाजा सिटी। रेड क्रॉस (Red Cross) ने एक इजरायली बंधक का शव मिलने और सौंपने का नाटक रचने पर हमास (Hamas) की कड़ी निंदा की है और कहा है कि यह 'अस्वीकार्य' है। इजरायली सेना के एक ड्रोन (Israeli military drone) ने शव वापसी की इस फर्जी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में हमास के सदस्यों को एक इमारत में घुसते और मृतक के आंशिक अवशेषों को बाहर निकालते, फिर उन्हें एक गड्ढे में डालकर उसपर मिट्टी डालते हुए देखा गया। बाद में रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं के सामने उन अवशेषों को 'खोजते' का नाटक करते हुए देखा गया।

रेड क्रॉस के कार्यकर्ताओं ने इस फर्जीवाड़े की किसी भी पूर्व जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि वे हमास के बुलाए जाने के बाद उस स्थान पर आए थे। हमास ने मारे गए बंधकों में से एक को 'खोजने' का दावा किया था। संगठन ने कहा कि उसने घटनास्थल पर जाने के बारे में इजरायली अधिकारियों को भी सूचित कर दिया था।
रेड क्रॉस ने दोनों पक्षों से युद्धविराम की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का आग्रह किया और कहा कि अवशेषों को प्रियजनों को लौटाने का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups