Fire in Mumbai's high-rise building: मुंबई की ऊँची इमारत में आग, आठ लोगों को बचाया गया!

Mon, Oct 27 , 2025, 08:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: मुंबई के कांदिवली इलाके में आज एक ऊँची आवासीय इमारत में भीषण आग लग गयी लेकिन दमकल विभाग ने समय रहते वहां से आठ लोगों को बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांदिवली के शंकर लेन इलाके में स्थित 16 मंजिला आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुँचे और 20 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने मौके से आठ लोगों को बचा लिया । धुएँ के कारण साँस लेने में तकलीफ की वजह से उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना में बचाए गये आठ लोगों में दो पुरुष, तीन महिलाएँ और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक तीन साल का बच्चा भी शामिल है। इनमेंं परिवार के तीन सदस्यों को मलाड के तुंगा अस्पताल ले जाया गया। चिंतन (45), ख्याति (42), और ज्योति (66) गहन चिकित्सा इकाई में हैं, जबकि रिद्धि (36), जिनके पैर में चोट लगी थी, पार्थ (39), अयारा (6), प्रांज (3), और महावीर (7) को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार आग से दूसरी मंजिल पर स्थित घर में बिजली के तार और लकड़ी का फ़र्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी
Meghalaya drug smuggling busted: मेघालय में अब तक की सबसे बड़ी अवैध तस्करी, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups