छठ पूजा के त्‍योहारी सीज़न में छठ भक्तों को पश्चिम रेलवे की सौगात! बांद्रा टर्मिनस एवं जोधपुर के बीच चलाएगी एक सुपरफास्‍ट स्‍पेशल ट्रेन 

Sat, Oct 25 , 2025, 12:45 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: पश्चिम रेलवे (Western Railway) द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा दिवाली एवं छठ पूजा के त्‍योहारी सीज़न दौरान उनकी यात्रा माँग को पूरा करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस एवं जोधपुर स्टेशनों (Bandra Terminus and Jodhpur stations) के बीच विशेष किराए पर एक स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक (Vineet Abhishek) द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:

1. ट्रेन संख्या 04834/04833 बांद्रा टर्मिनस – जोधपुर सुपरफास्‍ट स्पेशल [02 फेरे]
ट्रेन संख्या 04834 बांद्रा टर्मिनस – जोधपुर सुपरफास्‍ट स्पेशल सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:25 बजे जोधपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 27 अक्टूबर, 2025 को चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04833 जोधपुर – बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्‍ट स्पेशल रविवार को जोधपुर से 06:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 26 अक्टूबर 2025 को चलेगी।  

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, वनस्थली निवाई, दुर्गापुरा, जयपुर, आसलपुर जोबनेर, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना और मेड़ता रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे। ट्रेन संख्‍या 04834 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर 26  अक्‍टूबर, 2025 से शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी
Meghalaya drug smuggling busted: मेघालय में अब तक की सबसे बड़ी अवैध तस्करी, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups