Raut urges Congress: राउत ने कांग्रेस से भाजपा को हराने के लिए एकता को प्राथमिकता देने का किया आग्रह!

Fri, Oct 24 , 2025, 08:08 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं से महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों में विपक्षी एकता को प्राथमिकता देने का आग्रह किया जिससे राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति गठबंधन को हराया जा सके। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री राउत ने कांग्रेस नेताओं से महाराष्ट्र और राष्ट्र के समक्ष उत्पन्न "राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक संकट" के बीच अधिक जिम्मेदार रुख अपनाने का आह्वान किया।

राउत ने कहा, "हमें लोकतंत्र, संविधान और मुंबई को बचाने के लिए यह लड़ाई लड़नी होगी।" इस बयान को व्यापक रूप से राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल करने के मुद्दे पर असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों के लिए एक स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है। जहां एक ओर एमवीए और मनसे वोट चोरी जैसे मुद्दों पर एकमत दिखाई देते हैं, वहीं ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस के बीच आंतरिक कलह बनी हुई है, खासकर एमवीए गठबंधन में मनसे को शामिल करने को लेकर। उद्धव और राज ठाकरे की हालिया मुलाकातों से बहुत सारी अटकलों को हवा मिली है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रे अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भाई जगताप सहित कई कांग्रेस नेताओं ने मनसे को प्रवेश देने के प्रस्ताव का खुलकर विरोध किया है क्योंकि राज ठाकरे को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है। गठबंधन की एकता के महत्व पर बल देते हुए श्री राउत ने कहा, "हमारा सामूहिक लक्ष्य राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। हम सिर्फ़ मुंबई के मेयर पद पर बहस तक ही सीमित क्यों रहें? 

कांग्रेस को राज्य के सभी 27 नगर निगमों में मेयर पद प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। लेकिन भाजपा को हराना हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य होना चाहिए।" राउत ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा, "एकीकृत महाराष्ट्र के आंदोलन के दौरान, हर पार्टी अपने मतभेदों को दरकिनार करके एक साथ खड़ी रही। अब हमें भी वही संकल्प दिखाना होगा क्योंकि लोकतंत्र की रक्षा करनी है एवं संविधान को बचाना है।"
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी
Meghalaya drug smuggling busted: मेघालय में अब तक की सबसे बड़ी अवैध तस्करी, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups