अमेरिका में 2,000 से ज़्यादा मैक्सिको के नागरिक गिरफ्तार!

Wed, Oct 22 , 2025, 01:32 PM

Source : Uni India

मेक्सिको सिटी। मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम (Mexican President Claudia Sheinbaum) ने कहा है कि इस साल जनवरी से अब तक अमेरिका में 2,382 मैक्सिकन हिरासत में लिए गए हैं। नेशनल पैलेस (National Palace) में एक संवाददाता सम्मेलन में शीनबाम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सरकार (US government) की आव्रजन कार्रवाई में छह जून से 20 अक्टूबर के बीच 1,390 मैक्सिकन, यानी कुल बंदियों का लगभग 58.3 प्रतिशत, गिरफ्तार किए गए। राष्ट्रपति ने हिरासत में लिए गए लोगों की कानूनी स्थिति पर चिंता भी जताई। इन बंदियों के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दी गयी है।

अमेरिका में आव्रजन छापों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "हमारे भाइयो और बहनो के साथ वहां जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उससे असहमत हैं।"
उन्होंने दोहराया कि मेक्सिको ने अपनी नई आप्रवासी-विरोधी नीति के संबंध में वाशिंगटन से कई बार राजनयिक पत्राचार किया गया है और मानवाधिकार उल्लंघनों की निंदा करने के लिए कानूनी सलाह की आवश्यकता वाले नागरिकों की सहायता कर रहा है। सुश्री शीनबाम ने ज़ोर देकर कहा कि पीड़ितों को स्वयं ही वाणिज्य दूतावास सहायता और आगे की कानूनी सहायता के लिए संबंधित शिकायतें दर्ज करनी चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups