Diwali Hospital Burn Cases: दिवाली पर दो दिनों में सफदरजंग अस्पताल में 129 जलने के मामले आए!

Tue, Oct 21 , 2025, 07:03 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सफदरजंग अस्पताल में दिवाली (Diwali) से जुड़ी जलने की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। बर्न्स, प्लास्टिक और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग की आंतरिक सर्वे के अनुसार 19 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक केवल दो दिनों में दिवाली से संबंधित कुल 129 जलने के मामले दर्ज किए गए।

आंकड़ों के मुताबिक दिवाली की पूर्व संध्या 20 अक्टूबर की स्थिति विशेष रूप से गंभीर थी और अधिकांश मामले इसी दिन सामने आये। अकेले इसी दिन 113 मरीजों ने त्योहार से संबंधित जलने के बाद अस्पताल में भर्ती करायी गयी। पटाखों से लगी चोटें सबसे ज़्यादा 103 मामलों में पायी गयीं जबकि पारंपरिक तेल के दीयों से 10 लोग हताहत हुए। ज़्यादातर मरीज़ों का ओपीडी में बाह्य रोगी के रूप में इलाज किया गया लेकिन चिंताजनक संख्या में ऐसे मरीज थे जिन्हें ज़्यादा गंभीर देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गत 20 अक्टूबर को पटाखों और दीयों से जले 15 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups