डीआईजी भुल्लर की गिरफ्तारी भगवंत मान के भारी भ्रष्टाचार और विफलता का आईना - खैरा

Tue, Oct 21 , 2025, 12:05 PM

Source : Uni India

कपूरथला:  पंजाब में भुल्लथ से कांग्रेस विधायक (MLA from Bhullar) सुखपाल सिंह खैरा (Sukhpal Singh Khaira) ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस उप महानिरीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर (Deputy Inspector General of Police Harcharan Singh Bhullar) की गिरफ्तारी ने एक बार फिर पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) शासन में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अक्षमता को उजागर कर दिया है। खैरा ने कहा कि राज्य के गृह मंत्री के रूप में, पूरी ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) पर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मान सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में बुरी तरह विफल रही है। यह घटना न केवल राज्य सरकार की प्रशासनिक अक्षमता को दर्शाती है, बल्कि शीर्ष पर बैठे लोगों पर भी गंभीर सवाल उठाती है।

कांग्रेस विधायक ने अपने आरोप में कहा कि भ्रष्टाचार का एक और ज्वलंत उदाहरण 144 टोयोटा हिलक्स पिकअप ट्रक घोटाला है। इसमें पंजाब पुलिस के लिए वाहन खरीद में अनियमितताएं सामने आई थीं। इसमें निविदा मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन, अधिक कीमत और वित्तीय औचित्य के सवाल उठे थे। खैरा ने कहा कि इससे भी ज़्यादा परेशान करने वाली बात उनकी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और आप नेतृत्व की उदासीनता और बहरी चुप्पी है। इन विस्फोटक घटनाक्रमों पर टिप्पणी करने से इनकार करना नैतिक अपराधबोध और राजनीतिक मिलीभगत की ओर इशारा करता है। 

अगर आप वाकई भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए गंभीर होती, तो इस पर तुरंत कार्रवाई, आंतरिक जवाबदेही और पारदर्शिता होनी चाहिए थी। इसके बजाय, हम रंगे हाथों पकड़ी गई पार्टी की टालमटोल और चुप्पी को ही देख रहे हैं। खैरा ने कहा कि इन गंभीर घटनाक्रमों के मद्देनज़र, "मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुख्यमंत्री और गृह मंत्री, दोनों के पद से तत्काल इस्तीफ़ा देने की माँग करता हूँ। पद पर उनका बने रहना पंजाब में पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक संस्थाओं की ईमानदारी के लिए ख़तरा है। पंजाब के लोग ऐसे नेतृत्व द्वारा शासित नहीं हो सकते और न ही होना चाहिए जिसके शासन में इतना बड़ा भ्रष्टाचार बेरोकटोक फल-फूल रहा है।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Rajiv Deshmukh Passes Away: पूर्व MLA राजीव देशमुख की हार्ट अटैक से मौत; चालीसगांव की राजनीतिक में भारी शोक
Delhi NCR AQI: दिवाली के बाद शहरों में सांस लेने में दिक्कत! AQI बढ़ने से एयर क्वालिटी और खराब, 38 में से 36 स्टेशन ‘रेड ज़ोन’ में
Trump's Ultimatum to Hamas: इज़राइल के हमास पर गाजा सीज़फ़ायर तोड़ने का आरोप लगाने के बाद ट्रंप की हमास को आखिरी चेतावनी! कहा - अगर ट्रूस तोड़ा तो खत्म कर देंगे’
Police Memorial Day: पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारियों ने किया शहीद पुलिस जवानों को नमन, बीएसएफ ने दी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Bihar Assembly Elections: पहले मतदान फिर कोई और काम! 6 नवंबर को मतदान अवश्य करें, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन का जनता से आवाहन 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups