Donald Trump: ट्रम्प ने फिर किया दावा भारत नहीं खरीदेगा रूस से तेल!

Tue, Oct 21 , 2025, 08:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दोहराया है कि भारत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह रूस से तेल की खरीद नहीं करेगा और अगर वह खरीद जारी रखता है तो उसे अमेरिका में भारी आयात शुल्क चुकाना होगा। ट्रम्प अपने विमान एयरफोर्स वन से रवाना होने से पहले संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुये यह जानकारी थी। ट्रम्प ने कहा कि उनकी भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात हुयी है और उन्होंने कहा है कि रूस से तेल की खरीद नहीं की जायेगी।

इस पर संवाददाता ने कहा कि भारत का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं हुयी है तो ट्रम्प ने इसके उत्तर में कहा, उनको यह विश्वास नहीं है कि ऐसा कहा गया होगा। ट्रम्प ने कहा, "अगर वे ऐसा कहना चाहते हैं तो उनको भारी आयात शुल्क चुकाना होगा और वे ऐसा नहीं करना चाहेंगे।" गौरतलब है कि ट्रम्प ने गत 15 अक्टूबर को दावा किया था कि भारत ने उनको आश्वास्त किया है कि वह रूसी तेल की खरीद नहीं करेगा। इससे इतर ट्रम्प ने एक साक्षात्कार में एक बार फिर यह भी दावा किया था कि भारत पाकिस्तान के हालिया संघर्ष को उन्होंने आयात शुल्क लगाने की धमकी दे कर रूकवाया था। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, "मैंने जिन आठ युद्धों का जिक्र किया है, उनमें से पाँच आयात शुल्क के कारण ही ख़त्म हुए हैं। उदाहरण के लिए, टैरिफ़ के ख़तरे ने भारत और पाकिस्तान, दो परमाणु संपन्न देशों को, युद्ध करने से रोक दिया। वे युद्ध कर रहे थे। सात विमान मार गिराए गए।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "वे युद्ध कर रहे थे और यह एक परमाणु युद्ध हो सकता था और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अभी-अभी कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा करके लाखों लोगों की जान बचायी है और मैंने भारत - पाकिस्तान से भी लगभग यही कहा। मैंने कहा, देखो, अगर तुम आपस में लड़ोगे, तो मैं तुम्हारे साथ व्यापार नहीं करूँगा।"

गौरतलब है कि भारत स्पष्ट कर चुका है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष रोकने में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं थी। इसके अलावा भारत यह भी स्पष्ट कर चुका है कि रूसी तेल खरीद के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की श्री ट्रम्प से कोई बात नहीं हुयी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups