यूक्रेन को टॉमहॉक देने का मुद्दा अभी अनसुलझा : जेडी वेंस

Mon, Oct 20 , 2025, 03:38 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (US Vice President J.D. Vance) ने यूक्रेन को टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें (Tomahawk cruise missiles) देने के समझौते पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अभी तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वेंस ने संवाददाताओं से कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि अमेरिका की सुरक्षा का पहले ध्यान रखा जाए। इसका मतलब है कि हमें पहले अपनी सेना और अपने सैनिकों के लिए महत्वपूर्ण हथियार प्रणालियाँ उपलब्ध करानी होंगी। राष्ट्रपति इसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

 उपराष्ट्रपति ने कहा कि यदि लाभकारी होगा तो वाशिंगटन यूरोपीय सहयोगियों को अतिरिक्त हथियार बेचने पर विचार कर सकता है, लेकिन अभी तक यूक्रेन को टॉमहॉक देने का मुद्दा 'अनसुलझा' है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अंतिम निर्णय राष्ट्रपति ट्रंप को लेना है। वेंस ने रूस-यूक्रेन संघर्ष (Russia-Ukraine conflict) को समाप्त करने के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयासों के विषय पर भी सकारात्मक उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों पक्षों को एक पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समझौते तक पहुँचने में अमेरिका काफी मदद कर सकता है। 

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि यह कब और कैसे होगा। उपराष्ट्रपति ने कहा, "आठ महीनों से हम इस पर काम कर रहे हैं। हम शांति के मार्ग पर चलते रहेंगे। चाहे इसमें हमें कुछ और महीने लगें, कुछ और हफ़्ते लगें या भगवान न करे, उससे भी ज़्यादा समय लगे। हम इस पर काम करते रहेंगे।" उन्होंने कहा कि वह इस समझौते के बारे में आशावादी हैं, लेकिन किसी समय-सीमा का अनुमान लगाना मुश्किल है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups