Pakistani Airstrikes: अफगानिस्तान के कंधार में पाकिस्तानी हवाई हमलों में 40 की मौत, 170 घायल

Sat, Oct 18 , 2025, 12:55 PM

Source : Uni India

काबुल: अफगानिस्तान के कंधार में स्पिन बोल्डक ज़िले के रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान की ओर से किये गये हालिया हवाई हमलों (Pakistani airstrikes) में कम से कम 40 लोग मारे गये हैं और 170 अन्य घायल हुए हैं। ज़्यादातर पीड़ित महिलाएँ और बच्चे (women and children) बताए जा रहे हैं। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि हमलों में सीधे तौर पर आम लोगों के घरों को निशाना बनाया गया, जिससे भारी जान-माल और आर्थिक नुकसान हुआ। स्पिन बोल्डक के जन स्वास्थ्य प्रमुख करीमुल्लाह ज़ुबैर आगा ने कहा, "नागरिक हताहतों की संख्या बहुत ज़्यादा है। कल के हवाई हमलों ने मृतकों की संख्या और बढ़ा दी है। अब कुल 170 लोग घायल हैं और 40 लोग मारे गए हैं।" स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान ने युद्ध के नियमों का उल्लंघन (Violation of the rules of war) करते हुए जानबूझकर स्पिन बोल्डक में नागरिक बुनियादी ढाँचे और गैर-लड़ाकों को निशाना बनाया।

हवाई हमलों के पीड़ित हाजी बहराम ने कहा, "मैंने इतिहास में ऐसा अन्याय कभी नहीं देखा। एक देश जो खुद को मुस्लिम कहता है, उसने यहाँ महिलाओं, बच्चों और घरों पर बमबारी की है। सब कुछ बातचीत के ज़रिए सुलझाया जाना चाहिए।"
वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी अब्दुल ज़हीर ने कहा, "उन्होंने मुस्लिम बच्चों और महिलाओं पर बमबारी की। पाकिस्तान ने यह पूरी बेशर्मी से किया।" हवाई हमलों में घायल हुए नूरघाली ने कहा, "यहाँ कोई सैन्यकर्मी नहीं था, केवल नागरिक और एक स्थानीय बाज़ार था, फिर भी हमें निशाना बनाया गया।"

हवाई हमलों के अलावा, पाकिस्तानी तोपों के जरियो नोकली, हाजी हसन केलय, वर्दक, कुचियन, शोराबक और शहीद इलाकों में गोलाबारी की है, जिससे आम लोगों के घरों को भी नुकसान पहुँचाया है। इन इलाकों के निवासियों ने इन घटनाओं से भारी नुकसान होने की सूचना दी है। हमलों से प्रभावित एक अन्य निवासी दावान ने कहा, "यहाँ हर कोई पाकिस्तान के हमलों से प्रभावित हुआ है। घर तबाह हो गए हैं और कई लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है।" एक अन्य पीड़ित हुकुम खान ने कहा, "हमला रात में हुआ और उस समय लोग सो रहे थे। कई लोग मारे गए, और कुछ को अपने प्रियजनों को अपने हाथों से दफनाना पड़ा।"

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups