मुुस्लिम महिला पुलिस अधिकारी ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे! हुयी वायरल

Thu, Oct 16 , 2025, 01:06 PM

Source : Uni India

ग्वालियर:  मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक मुस्लिम महिला पुलिस अधिकारी (Muslim female police officer) के एक प्रकरण के निपटान के दौरान 'जय श्री राम' के नारे लगाने का मामला सामने आया है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (video gone viral) हो रहा है। वीडियो में कुछ वकील मुस्लिम महिला अधिकारी हिना खान को सनातन विरोधी बताते हुए 'जय श्री राम (Jai Shri Ram)' के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। उन वकीलों के जवाब में सुश्री खान ये कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि ये सनातन विरोध से जुड़ा मामला नहीं है, इसके साथ ही वे स्वयं भी ये नारे लगाने लगती हैं। इसके बाद सभी वकील चुप्पी साध गए और जिस आयोजन को लेकर विवाद हो रहा था, उसे टाल दिया गया।

दरअसल ये पूरा मामला ग्वालियर बार ऐसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई एक कथित विवादित टिप्पणी से जुड़ा है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के मामले का वकीलों का एक समूह विरोध कर रहा था, अनिल मिश्रा भी इसी समूह में शामिल हैं। इसी क्रम में उन्होंने कथित तौर पर डॉ अंबेडकर को लेकर एक टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद दो अलग अलग समाज एक-दूसरे के आमने सामने आ गए हैं।

कल वकीलों के एक समूह ने आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन प्रशासन की सख्ती के बाद उसे टाल दिया गया था। हालांकि इसके बाद भी अनिल मिश्रा से जुड़ा समूह कल उनके जन्मदिन के अवसर पर सुंदरकांड कराने को लेकर अड़ा था। हिना खान इसी आयोजन और संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासनिक अमले के साथ वहां पहुंची थीं। वे वकीलों को समझाइश दे रहीं थीं, इसी दौरान वकीलों ने नारेबाजी शुरु कर दी थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bear Attacks: जापान में गहराया पर्यावरण संकट, भालुओं ने ली सात लोगों की जान, भालुओं के हमले की 99 घटनाएं प्रकाश में आई
Trump New Claims : ट्रंप का दावा है कि उन्होंने 200% टैरिफ की धमकी देकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को रोका, कहा ‘मुझे युद्ध रोकना पसंद है’
Trump Claims: ट्रम्प का दावा, भारत ने रूस से तेल नहीं खरीदने का वादा किया, रूस-यूक्रेन युद्ध् का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा कि- अगर भारत तेल खरीदना बंद कर ... 
Ayodhya's ninth Deepotsav : अयोध्या के कुम्हारों के जीवन में ‘दीप’ जला रही योगी सरकार! नौवें दीपोत्सव में 26 लाख 11 हजार 101 दीप जलाने का लक्ष्य
Weather Department Forecast : महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से किसानों का संकट गहराया, 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups