Gaza peace agreement: भारत ने गाजा के ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर का किया स्वागत!

Tue, Oct 14 , 2025, 07:49 AM

Source : Uni India

काहिरा: भारत ने गाजा ऐतिहासिक शांति समझौते(Gaza peace agreement) पर सोमवार को हुए हस्ताक्षर का स्वागत किया है और आशा व्यक्त की है कि इससे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित होगी। गाजा शांति सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रुप में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। यह मुलाकात मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित शांति समारोह में हुई जहां दुनिया भर के कई नेता एकत्र हुए थे। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय स्थिरता और शांति प्रक्रिया को लेकर बातचीत भी हुयी।

विदेश मंत्रालय की ओर से किए गए ट्विट में कहा गया कि यह संवाद और कूटनीति के प्रति भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। इससे पहले मिस्र के शर्म अल-शेख में चल रहे गाजा शांति सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा का पुनर्निर्माण शुरू करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब गाजा का पुनर्निर्माण शुरू होगा। 

उन्होंने कहा कि शायद पुनर्निर्माण सबसे आसान हिस्सा होगा क्योंकि सबसे मुश्किल काम पहले ही हो चुका है। ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि वह जानते हैं कि गाजा को बेहतर तरीके से कैसे बनाना है। मामले में संयुक्त राष्ट्र सहित कई संगठनों का अनुमान है कि गाजा की बुनियादी सुविधाओं और घरों के पुनर्निर्माण के लिए कई अरब डॉलर की निवेश की जरूरत होगी।

शर्म अल-शेख में ट्रंप और कीर्ति वर्धन सिंह की मुलाकात
बता दें कि गाजा शांति सम्मेलन के दौरान भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। यह मुलाकात मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित शांति समारोह में हुई, जहां दुनिया भर के कई नेता एकत्र हुए थे। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय स्थिरता और शांति प्रक्रिया को लेकर बातचीत होने की संभावना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups