Court Birthday Displeasure: ‘सड़क पर जन्मदिन मनाने के बढ़ते मामलों पर कड़ी नाराज़गी, सरकार को लगी फटकार’

Mon, Oct 13 , 2025, 06:18 PM

Source : Uni India

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (Chhattisgarh High Court) ने सड़क पर जन्मदिन मनाने (birthday celebrations) की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सोमवार को राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही अदालत (court) ने राज्य सरकार को इस पर सख्त रोक लगाने के निर्देश भी दिए हैं।
अदालत ने कहा,“अब लगता है आप लोग असफल हो गए हैं तथा स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं।”

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव राजेंद्र दास (Rajendra Das) द्वारा अपनी पत्नी का जन्मदिन सड़क पर मनाए जाने की घटना पर न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया।
मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा (Ramesh Kumar Sinha) और न्यायमूर्ति अमितेंद्र प्रसाद की खंडपीठ ने कहा कि अब ऐसे मामलों में प्रत्यक्ष रूप से दोषियों को पक्षकार बनाकर अदालत की अवमानना का मुकदमा चलाया जाएगा। कोर्ट ने कहा कि शासन सिर्फ एफआईआर दर्ज कराता है, जुर्माना लगाकर छोड़ देता है जिससे लोग अदालत के आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं।

मुख्य न्यायाधीश ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा,“इस प्रकार की घटनाओं में अदालत के अधिकार को चुनौती दी जा रही है। अगर वे अदालत के अधिकार को चुनौती देना चाहते हैं, तो हम दिखाएंगे कि अदालत का अधिकार कैसे स्थापित होता है।” गौरतलब है कि हाल के महीनों में सड़क पर केक काटने, पटाखे फोड़ने और स्टंट करने की कई घटनाएं वायरल हुई थीं, जिनमें अधिकारियों और नेताओं से जुड़े लोग भी शामिल पाए गए थे। अदालत ने राज्य सरकार को इस पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups