DU MPhil Graduate Arrested: दिल्ली में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट के आरोप में डीयू एमफिल ग्रेजुएट गिरफ्तार!

Mon, Oct 13 , 2025, 07:49 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: राजधानी की पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में एमफिल ग्रेजुएट दीप शुभम (32) को मॉडल टाउन इलाके में दो ज्वेलरी शॉप डकैतियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया।

बिहार के सीतामढ़ी का मूल निवासी शुभम, जो वर्तमान में हरियाणा के सोहना में रहता है, दोनों मामलों में घोषित अपराधी है और उसे पहले 2017 में बिहार में हुई एक बैंक डकैती में दोषी ठहराया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि उसने पिछली बैंक डकैती के दौरान अपने रसायन विज्ञान के ज्ञान का इस्तेमाल स्मोक बम बनाने के लिए किया था।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदौरा ने बताया कि शुभम और उसके साथियों ने 2021 में गुजरांवाला इलाके की ज्वेलरी शॉप में दो सशस्त्र डकैतियां कीं जिनमें अलग-अलग घटनाओं में छह लाख रुपये और 70,000 रुपये से अधिक की चोरी की गई।

जमानत मिलने के बाद वह छिप गया और पकड़े जाने से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदलता रहा। गिरफ्तारी के समय शुभम सोहना में इंटीरियर डिजाइनर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने पिछली डकैतियों से जुड़े सबूत बरामद किए हैं और मामलों की जाँच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups