Mumbai Smuggling Busted: मुंबई में यात्रियों, हवाई अड्डा कर्मचारियों के तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 10.5 किलो सोना जब्त!

Sun, Oct 12 , 2025, 10:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने गोपनीय जानकारी के आधार पर 'ऑपरेशन गोल्डन स्वीप' अभियान के विदेशी नागरिकों, मुंबई में हवाई अड्डा कर्मचारियों और एक अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। डीआरआई की ओर से शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस अभियान में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय (सीएसएमआई) हवाई अड्डे पर 10.488 किलोग्राम का विदेश से लाया जा रहा 24 कैरेट का सोना जब्त किया गया, जिसका मूल्य लगभग 12.58 करोड़ रुपये है।

इस अभियान में डीआरआई ने मुंबई में इस अत्यधिक संगठित गिरोह के 13 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें दो बांग्लादेशी, छह श्रीलंकाई नागरिक, मीट-एंड-ग्रीट सेवा के दो हवाई अड्डे के कर्मचारी, दो हैंडलर और तस्करी का मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है। विज्ञप्ति के अनुसार जांच से पता चला कि एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह में शामिल व्यक्ति सिंगापुर, बैंकॉक और ढाका से अपने शरीर के अंदर अंडे के आकार के मोम के कैप्सूल में सोना छिपाकर ले आते थे।

मुंबई पहुंचने पर ये आगे की यात्रा करने वाले यात्री तस्करी किया हुआ सोना अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान क्षेत्र में हवाई अड्डे के कर्मचारियों को सौंप दिया करते थे। वे कर्मचारी ने हवाई अड्डे परिसर से सोने को मास्टरमाइंड के साथ समन्वय करने वाले हैंडलरों और रिसीवरों को सौंपते थे। मुंबई और दुबई स्थित मास्टरमाइंड्स द्वारा संचालित इस सिंडिकेट में ट्रांजिट यात्री, हवाई अड्डे के कर्मचारी, हैंडलर और रिसीवर कई स्तरों पर इस तस्करी को अंजाम दे रहे थे।

अधिकारियों का कहना है कि यह मामला संवेदनशील बुनियादी ढांचे के भीतर बढ़ते आंतरिक खतरे को भी उजागर करता है क्योंकि यह संगठित सिंडिकेट आर्थिक लाभ के लिए ट्रांजिट मार्गों और हवाई अड्डे के कर्मियों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups