Bandra Terminus-Badhni Special Train: बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल ट्रेन का बलरामपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव !

Thu, Oct 09 , 2025, 08:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09043/09044 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल ट्रेन को बलरामपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस ट्रेन का विवरण निम्नानुसार हैं:

बांद्रा टर्मिनस से 12 अक्टूबर, 2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09043 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल बलरामपुर स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन बलरामपुर स्टेशन पर 06:22 बजे पहुँचेगी और 06:24 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार, बढ़नी से 13 अक्टूबर, 2025 यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बलरामपुर स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन बलरामपुर स्टेशन पर 14:40 बजे पहुँचेगी और 14:42 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
BHU App Help: नमस्ते बीएचयू ऐप के जरिये पांच सप्ताह में 108 बार मांगी गई मदद!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups