नयी दिल्ली: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने राज्य की सात जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति के लिए सहयोग का अनुरोध किया है। धामी ने मंगलवार को यहां केंद्रीय मंत्री से मुलाकात (Dhami met with Union Minister) की और 647 मेगावाट समानता सहयोग करने का अनुरोध किया।
उन्होंने यादव को आश्वासन दिया कि राज्य गंगा और उसकी सहायक नदियों की निर्मलता, अविरलता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में खेलों से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हैक्टेयर वन भूमि हस्तान्तरित करने का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इस भूमि स्थानांतरण हेतु आवश्यक निर्देश देने का भी अनुरोध किया है। इसके लिए श्री यादव ने सैद्धांतिक सहमति देते हुए हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 09 , 2025, 08:07 AM