कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अलीपुरद्वार विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को राहत सामग्री वितरित करते समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक और आदिवासी विधायक मनोज कुमार उरांव (Manoj Kumar Oraon) पर कथित तौर पर हमला किया गया। पड़ोसी जिले जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर हुए हमले के एक दिन बाद यह घटना सामने आयी है।
तृणमूल कांग्रेस पर साजिश का आरोप
भाजपा ने उरांव पर हमले की साजिश रचने के लिए तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया। वहीं राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने इसका खंडन किया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार उरांव अपने विधानसभा क्षेत्र कुमारग्राम में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें और उनके साथियों को हिंसक भीड़ ने घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।
घटना कैसे घटी?
हमलावरों ने कथित तौर पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की तथा विधायक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीन लिए। हमले में घायल विधायक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उरांव ने अस्पताल से बातचीत करते हुए कहा "बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की कोशिश करते समय मुझे अचानक घेर लिया गया और मुझ पर हमला किया गया। तृणमूल कांग्रेस के शासन में लोकतंत्र की यही स्थिति है।"
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 08 , 2025, 07:24 AM