Mera Desh Pehle: ‘मेरा देश पहले’ का पहला शो गांधीनगर में 10 अक्टूबर को होगा आयोजित!

Tue, Oct 07 , 2025, 08:27 PM

Source : Uni India

गांधीनगर। भारत के रूपांतरण की एक अनोखी कहानी ‘मेरा देश पहले’ (Mera Desh Pehle) का पहला शो दस अक्टूबर को गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में आयोजित होगा। सरकारी सूत्रों (Government sources) ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित किया है। उनके पूरे जीवन की अनेक घटनाएं और अवसर देशवासियों में देश प्रेम, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का भाव जागृत करने के लिए प्रेरणादायी बनी हैं। उनके एक अद्वितीय सफर को ‘मेरा देश पहले’ मेगा शो के माध्यम से जीवंत करता है।

देश के अन्य राज्यों में ‘मेरा देश पहले’ के सफल और प्रशंसनीय मंचन के बाद, गुजरात में पहली बार गिफ्ट सिटी परिसर में यह शो निःशुल्क प्रवेश के साथ आयोजित होने जा रहा है। शुक्रवार, 10 अक्टूबर को शाम छह बजे गिफ्ट सिटी में आयोजित होने वाले इस शो को देखने के लिए केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए ही निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। सुप्रसिद्ध कलाकार मनोज मुंतशिर की प्रस्तुति ‘मेरा देश पहले’ का मंचन देखने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मंत्रियों के साथ-साथ कई सामाजिक अग्रणियों को भी आमंत्रण दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups