नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के नेता खगेन मुर्मू (Khagen Murmu) और शंकर घोष पर हुए हमले की निंदा करते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) पर 'सारी सीमाओं को पार' करने और कानून-व्यवस्था (Law and Order) को ध्वस्त करने का आरोप लगाया।
भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से पश्चिम बंगाल में पार्टी नेताओं पर हुए हमलों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के संकट से निपटने पर ध्यान केन्द्रित करने की बजाय मुख्यमंत्री कोलकाता में एक टॉलीवुड संगीत समारोह का आनंद ले रही हैं।
श्री त्रिवेदी ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के सत्ता में आने के बाद से पश्चिम बंगाल में हिंसा और कानून-व्यवस्था का बिगड़ना आम बात हो गई है। पश्चिम बंगाल सरकार और सुश्री बनर्जी ने असंवेदनशीलता ने सारी हदें पार कर दी हैं।" उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल का अधिकांश हिस्सा बाढ़ से जूझ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री का कोलकाता में एक समारोह में नाचने का वीडियो सामने आया है। यह विरोधाभासी तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। वहीं भाजपा नेताओं पर हमला खतरनाक और दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने इसे ममता सरकार की असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा पार करना बताया।
श्री त्रिवेदी ने आगे कहा, "अगर इस नृशंस घटना को लोकतंत्र का अंतिम गीत कहा जाए, तो यह अनुचित नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि सेवाकार्य में जुटे हुए हमारे नेताओं पर जिस तरह का कातिलाना और हिंसक हमला हुआ है, वह अपने आप में दुखद और खतरनाक है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में टीएमसी शासनकाल में सांसद और विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस घटना की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल के हालात को 'जंगल राज' करार दिया और आरोप लगाया कि बाढ़ राहत यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर टीएमसी नेताओं ने हमला करने के लिए उकसाया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 06 , 2025, 10:14 PM