जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Tourism Minister Gajendra Singh Shekhawat) ने जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में दुखांतिका के मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह व्यक्तिगत दोषारोपण या राजनीतिक टिप्पणी करने का विषय नहीं है। अगर कहीं व्यक्ति का दोष है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। अगर कहीं तकनीकी खामी है तो भविष्य में ऐसा न हो, इस दिशा में भी काम किया जायेगा। शेखावत ने सोमवार को यहां एक प्रेसवार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण (The incident is unfortunate) है, निश्चित रूप से ऐसे विषय की जांच सरकार के स्तर पर होगी। क्या कारण था, क्यों आग लगी, अभी उस पर टिप्पणी करना तो बहुत जल्दी होगा। अभी तो हम सब लोगों को प्रार्थना करनी चाहिए कि जो लोग पीड़ित हैं। उनको स्वास्थ्य लाभ मिले। कैसे उन्हें बचा सकते।
निश्चित रूप से एक प्रक्रिया है। उसके तहत जांच भी होगी। अगर कहीं व्यक्ति का दोष है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। अगर कहीं तकनीकी खामी है तो भविष्य में ऐसा न हो, इस दिशा में भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें आत्ममंथन और समीक्षा करनी चाहिए। जो कुछ हुआ है, वो दुःख है। जो कुछ हुआ है, वो अस्वीकार्य है। जो कुछ हुआ है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है।
शेखावत ने बताया कि उन्होंने प्रिंसिपल, जोधपुर मेडिकल कॉलेज से रात और सुबह बात की। कलेक्टर से बात की। उनको और उनकी टीम को निर्देश दिया है कि अपने अस्पतालों में, सरकार के सभी ऑफिस में फायर सेफ्टी ऑडिट तुरंत हो। आने वाले समय में एक प्रोटोकॉल बने, जिससे एक निश्चित अंतराल में फायर सेफ्टी ऑडिट करते रहें। इस व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 06 , 2025, 02:31 PM