Bolero and a Truck Collided: चिल्फी घाटी में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक भिड़ंत में पाँच की मौत, चार घायल

Mon, Oct 06 , 2025, 12:56 PM

Source : Uni India

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के चिल्फी घाटी स्थित रायपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे-30 (Raipur-Jabalpur National Highway 30) पर रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अकलघरिया गांव (Akalgharia village) के पास बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर (Bolero and a truck collided) हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल बताई जा रही हैं। 

हादसे में घायल लोगों को डॉयल 112 की मदद से बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन कोलकाता से मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी।

 इसी दौरान अकलघरिया के पास सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups