Road Accidents: दुर्घटनाओं से दुखी जनपद सदस्य ने साथियों के संग खुद ही भर दिए बहुत से गड्ढे!

Sun, Oct 05 , 2025, 07:45 PM

Source : Uni India

कोंडागांव। राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर बने गहरे गड्ढों और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं (road accidents) से परेशान कोंडागांव के एक जनप्रतिनिधि ने स्वयं ही समाधान की पहल की है। बोरगांव क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विक्की दास ने अपने युवा साथियों के साथ मिलकर सड़क के खतरनाक गड्ढों को भरने का काम शुरू किया।

इस दौरान विक्की दास (Vicky Das) ने बताया,“जनता ने हमें चुना है। हम केवल शासन से आए कार्यों के संचालन के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए बने हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना की खबरें मिलती रहती हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।” उन्होंने आगे कहा,“हम तो एक जनप्रतिनिधि होने की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि नेशनल हाइवे में जो गड्ढे बने हैं, उन्हें सुधारा जाए ताकि भविष्य में दुर्घटनाएं घटित न हों।” इस जनसेवा के कार्य में विक्की दास के साथ दुर्लभ बैरागी, विवेक शिखदार, दिलेश हलदार, मानकू मंडवी, राजा कुंडू और स्थानीय ग्रामीणों ने भी सहयोग किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups