Rajasthan Toll Protest: श्रीगंगानगर-पदमपुर मार्ग पर टोल वसूली के खिलाफ किसानों का आंदोलन तेज!

Sun, Oct 05 , 2025, 06:42 PM

Source : Uni India

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर-पदमपुर मार्ग पर टोल वसूली के विरोध में किसानों और स्थानीय निवासियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गंगनहर परियोजना के प्रथम अध्यक्ष गुरबलपालसिंह संधु के नेतृत्व में किसान नेता और कार्यकर्ता गांवों और मंडियों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत उन्होंने सात अक्टूबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का लोगों से आह्वान किया है।

गुरबलपालसिंह संधु (Gurbalpal Singh Sandhu) ने रविवार को बताया कि व्यापारिक संघों और धानका यूनियनों द्वारा घोषित टोल-मुक्त अभियान के समर्थन में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 28 सितम्बर से चक 18 बीबी टोल नाके पर दिन-रात धरना लगातार जारी है। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच तीन दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन ये सभी बेनतीजा साबित हुईं। उन्होंने बताया कि टोल का मूल कार्यकाल मार्च 2024 में ही समाप्त हो चुका था, लेकिन इसे विभिन्न कारणों का हवाला देकर बार-बार बढ़ाया जा रहा है। पहले डेढ़ वर्ष तक बढ़ाया गया, जिसका कार्यकाल विगत 28 सितम्बर को समाप्त हो गया। अब पुन: करीब छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। सुखवीरसिंह फौजी ने कहा कि टोल कंपनी और लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) की मिलीभगत से जनता की खुलेआम लूट हो रही है। महेंद्र मिगलानी और रविंद्र तरखान ने कहा कि सात अक्टूबर को जनता आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
BHU App Help: नमस्ते बीएचयू ऐप के जरिये पांच सप्ताह में 108 बार मांगी गई मदद!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups