अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के आलोक सिंह (Anoop Gupta) गोलीकांड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और होटल व्यवसायी अनूप गुप्ता ने पूर्व पार्षद प्रतिनिधि आलोक सिंह पर लगाए गए आरोप के बाद गोलीकांड के मुख्य आरोपी मोहित पांडेय (Mohit Pandey) के पिता मधुसूदन पांडेय ने भी सिंह पर बेटों को प्रताड़ित करने और भूमाफिया होने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि उनके बेटे मोहित को लंबे समय से आलोक सिंह परेशान कर रहा था। कई बार वह उनके घर आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। अयोध्या के लवकुश नगर रामघाट निवासी मधुसूदन ने कहा कि आलोक सिंह ने उनके छोटे बेटे धर्मवीर पांडेय को बालू घाट पर पीटा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ था और उस घटना की एफआईआर अयोध्या कोतवाली में दर्ज है। उन्होंने कहा कि यह भूमाफिया है और वह दूसरों की जमीन कब्जा कर होटल चला रहा है।
उन्होंने कहा कि आलोक सिंह ने दिनेश मिश्रा और संतोष मिश्रा पर भी हमला किया था। मधुसूदन ने बताया कि घटना के समय उनके अन्य बेटे घर पर थे और सीसीटीवी फुटेज से यह साबित हो सकता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आलोक सिंह अनावश्यक रूप से से बालू घाट के आवारा कुत्तों को गोली मारकर लोगों के बीच दहशत फैलता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 05 , 2025, 06:29 PM