अंबिकापुर।अंबिकापुर में दशहरे के दिन शहर के दो अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी की घटनाएं (Stabbing Incidents) सामने आई हैं। पहली घटना पेट्रोल पंप पर एक युवती की हत्या (murder) की है जबकि चाकूबाजी की दूसरी घटना महामाया मंदिर परिसर के आसपास हुई है।
इन घटनाओं पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (Chief Minister T.S. Singhdeo) ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा,“ऐसी घटनाएं स्वस्थ समाज के लिए ठीक नहीं हैं। राज्य सरकार को कानून व्यवस्था चाक-चौबंद करनी ही चाहिए।”
सिंहदेव ने कहा कि त्योहारों के दिन भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऐसी घटनाएं लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा,“सिर्फ दशहरा ही नहीं, किसी भी दिन अपराध न हो, इसके लिए सरकार की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय होनी चाहिए।” वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस.सिंहदेव ने बताया कि सरगुजा जिसे बेहद शांत इलाका माना जाता था।वहां चाकूबाजी की घटनाओं का होना ठीक नहीं है। जिले में शराब और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री बढ़ी है, कहीं ना कहीं ना घटनाओं के पीछे नशाखोरी भी एक वजह है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 03 , 2025, 06:39 PM