दशहरा देख कर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत! लखनऊ में कार-स्कूल वैन में भिड़ंत, दो छात्रायें घायल

Fri, Oct 03 , 2025, 01:27 PM

Source : Uni India

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में दशहरा देख कर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे (road accident in Satna district) में दर्दनाक मौत हो गई। नागौद पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात पोंडी गांव जा रहे अनुज कुशवाहा (२२) व बिट्टू कुशवाहा (35) अटरा गांव के निकट सड़क पर मृत मिले। दोनाें दशहरा देख कर सतना से अपने गांव जा रहे थे। बताया गया कि मृतक बाइक से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गये।

लखनऊ में कार-स्कूल वैन में भिड़ंत, दो छात्रायें घायल
 उत्तर प्रदेश में लखनऊ के महानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार और निजी स्कूल की वैन की टक्कर में दो छात्राएं घायल हो गईं।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे माउंट कार्मल कॉलेज की बच्चों को लेकर जा रही वैन शालीमार गैलेंट चौराहे के पास सामने से आ रही फॉरच्यूनर से टकरा गयी। वैन में कुल नौ छात्र-छात्राएं सवार थे, जिनमें से सात सुरक्षित हैं और उन्हें उनके परिजन अपने साथ घर ले गए। दो घायल छात्राओं की उम्र 15 और 13 वर्ष है और दोनों को पास के भाउराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
वैन चालक पवन कुमार ने आरोप लगाया कि टक्कर के बाद फॉरच्यूनर में सवार लोगों ने उसे बाहर खींच कर पीटा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरच्यूनर और वैन दोनों को कब्जे में लेकर थाने भेजा। दोनों चालकों से पूछताछ की जा रही है।

जल्द ही अपना राजनीतिक काम शुरु करेंगे खरगे
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अब स्वस्थ हो गए हैं और जल्द ही पार्टी की गतिविधियों के काम में लग जाएंगे।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्री खरगे अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और वह पहले की तरह पार्टी के काम में सक्रिय हो जाएंगे। डॉक्टरों ने उनको गुरुवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। वह बेंगलुरु में मंगलवार से गुरुवार तक डॉक्टरों की देख-देख में रहे। पार्टी ने उनके स्वस्थ होने को लेकर यहां एक बयान में शुक्रवार को कहा, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। वह स्वस्थ हैं और सभी को शुभकामना देने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।" उन्होंने कहा कि मेरा इरादा जल्द ही अपना काम शुरू करने का है। कांग्रेस के अनुसार श्री खरगे जल्द ही अपनी गतिविधियां फिर से शुरू करने के लिए तत्पर हैं और डॉक्टरों ने भी उन्हें काम पर लौटने की सलाह दी है।

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
 मध्यप्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनुज कुशवाहा (22) और विट्टू कुशवाहा (35) दशहरा देखकर सतना से पोंडीं जा रहे थे। जहाँ अटरा गांव के निकट सड़क पर दोनों मृत अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि घर लौटते समय उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वही पुलिस ने इस मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Gas Cylinder Explosion Case: गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में ओडिशा के और मजदूर की मौत!
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups