Statue Jewelry Thief Arrested: देवी दुर्गा की मूर्ति से सोने के आभूषण चुराने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार!

Thu, Oct 02 , 2025, 10:06 PM

Source : Uni India

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में दुर्गा की मूर्ति से सोने के आभूषण चुराने के आरोप में दो वर्दीधारी व्यक्तियों और एक बाहरी व्यक्ति को सामुदायिक पूजा के सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) खंगालने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह चोरी एकलखी गांधी मोड़ पर गाजोल ब्लॉक सामुदायिक पूजा के दौरान हुई, जहां मूर्ति को सोने के आभूषणों से सजाया गया था। आयोजकों ने बुधवार की शाम को देखा कि दुर्गा की मूर्ति से आभूषण गायब (Ornaments missing from Durga idol) हैं और उन्होंने तुरंत गाजोल पुलिस थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जांच में पंडाल के अंदर सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आभूषण चुराते हुए दो वर्दीधारी व्यक्तियों की पहचान की गयी।

पुलिस ने दो वर्दीधारी आरोपी संजय मंडल और गौर मंडल के साथ एक बाहरी व्यक्ति अधीर मंडल को चोरी के मुख्य संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि दोनों वर्दीधारी व्यक्ति गाजोल पुलिस थाने से संबद्ध हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी के लिए तीनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Gas Cylinder Explosion Case: गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में ओडिशा के और मजदूर की मौत!
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups