जयपुर। राजस्थान के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डा किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने बुधवार को यहां राजीविका के सौजन्य से आयोजित सुमंगल दीपावली मेला 2025 (Sumangal Deepawali Mela 2025)का शुभारंभ किया। इंदिरा गांधी पंचायती राज सस्थान में आयोजित यह मेला 12 अक्टूबर तक इंदिरा गांधी पंचायती राज ग्रामीण विकास संस्थान परिसर जवाहर लाल नेहरू मार्ग (Jawaharlal Nehru Marg) जयपुर में सुबह 10 से रात नौ बजे तक आयोजित किया जाएगा। मेले में 65 हैंडीक्राफ्ट स्टॉल्स एवं 10 स्टॉल्स से सजा भव्य फूड कोर्ट आकर्षण का केंद्र हैं जहां आगंतुकों को राजस्थान के विविध जिलों से आए हस्तनिर्मित उत्पाद और प्रामाणिक राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर डा मीणा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं बल्कि ग्रामीण जीवन, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि राजस्थान अपनी समृद्ध परंपरा, रंगों और हस्तशिल्प के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। जयपुर की ब्लू पॉटरी, सांगानेरी एवं बगरू प्रिंट, कोटा डोरिया साड़ी, सवाईमाधोपुर की लाख की चूड़ियां, राजसमंद की मीनाकारी एवं मोलेला पॉटरी, बीकानेर के आचार-नमकीन, अलवर का टेराकोटा, भरतपुर के जूट उत्पाद, नागौर की कैर-सांगरी एवं कसूरी मेथी, बांसवाड़ा के तीर-कमान, श्रीगंगानगर के सॉफ्ट टॉयज, दौसा एवं जालोर की राजस्थानी जूतियां विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। मेले में राजस्थानी भोजन दाल-बाटी-चूरमा, गट्टे की सब्जी, केर-सांगरी, बाजरे एवं ज्वार की रोटियां, कढ़ी-पकोड़ी, घेवर, मालपुआ, फेणी और रबड़ी जैसे स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 01 , 2025, 10:24 PM