नयी दिल्ली। लेखिका, राजदूत और संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी मुर्देश्वर पुरी के उपान्यास 'स्वैलोइंग द सन' (Swallowing the Sun) पर वेब सीरीज बनेगी। वेब सीरीज को बनाने का विशेष अधिकार विक्रम मल्होत्रा की कंपनी एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट को मिला है। लेखिका लक्ष्मी के उपन्यास 'स्वैलोइंग द सन' को समीक्षकों की प्रशंसा मिल रही है। उपन्यास की कथा वस्तु एक सम्मोहक युवावस्था की कहानी है जिसमें मनोरम प्रेम, रोमांस, (Love, Romance) मार्मिक पारिवारिक कहानी का समिश्रण है और महिला सशक्तिकरण के सशक्त कथानक पर आधारित है। कहानी की प्रमुख पात्र मालती है जो निडर तथा प्रभाशाली युवती है और अपने प्रबुद्ध पिता के प्रोत्साहन से 20वीं सदी के शुरुआती भारत में नारी जीवन के समक्ष आने वाली सामाजिक बाधाओं को तोड़ने का साहस करती है।
उपन्यास की कथा में मालती की बहन कमला है, मालती की आजीवन मित्र चंद्रा है और उसके आत्मीय गुरु हैं जिनके साथ, मालती प्रेम, क्षति और क्रांति की यात्रा करते हुए इतिहास पुरुषों तथा स्वतंत्रता आंदोलन की महान हस्तियों से रू ब रू होती है। मूलतः भारतीय होते हुए भी सार्वभौमिक, विभिन्न पीढ़ियों और भौगोलिक क्षेत्रों में गूंजती, यह कहानी उस अदम्य मानवीय भावना की पड़ताल करती है जो जीवन की अनिश्चितताओं के बीच आशा का दामन थामे हुए असंभव को संभव करने का साहस रखती है।
राष्ट्रीय स्तर पर उपन्यास "स्वैलोइंग द सन" को कलिंगा साहित्य पुरस्कार 2024, दिल्ली साहित्य महोत्सव कथा पुरस्कार 2024, पंडित हरि दत्त शर्मा पुरस्कार 2025, कथा साहित्य के लिए आरईसी-वॉव पुरस्कार 2025 और फिक्की प्रकाशन पुरस्कारों से वर्ष की सर्वश्रेष्ठ कथा पुस्तक के लिए विशेष जूरी पुरस्कार 2025 से सम्मानित है।
"स्वैलोइंग द सन" को 20 से ज़्यादा शहरों में अपने घरेलू विमोचन और अमेरिका, ब्रिटेन के साथ-साथ न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपने अंतर्राष्ट्रीय विमोचन के बाद भी जबरदस्त प्रशंसा मिली है। इस उपन्यास को हिंदी, तेलुगु, मराठी और असमिया सहित कई भारतीय भाषाओं (Indian languages) में विमोचित किया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 29 , 2025, 07:50 PM