केंद्र ने आपदा प्रभावित जम्मू-कश्मीर के लिए 5,061 घरों के निर्माण की दी मंज़ूरी

Sat, Sep 27 , 2025, 03:45 PM

Source : Uni India

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार (central government) ने जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण क्षेत्रों में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं (natural disasters) में क्षतिग्रस्त हुए 5,061 घरों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। उपराज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के प्रति आभार प्रकट किया है। सिन्हा ने कहा, "पीएमएवाई-जी (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण) की एक विशेष परियोजना के तहत यह मंजूरी हजारों परिवारों के जीवन में सुरक्षा और स्थिरता लाने का काम करेगी। 

एक नया घर सैकड़ों परिवारों को खुशहाल कर उन्हें आर्थिक स्थिरता हासिल करने में सक्षम बनाएगा।" पिछले कुछ महीनों में केन्द्र शासित प्रदेश के कई जिलों में अचानक बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन होने से ग्रामीण बस्तियों में कई घर नष्ट हो गए। इन आपदाओं से कई परिवारों ने न केवल अपना घर खो दिया बल्कि अपनी आजीविका और मवेशियों को भी खो दिया।

अधिकारियों के अनुसार इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला क्षेत्र जम्मू है, जिसमें 150 लोगों की जान चली गयी और 33 लोग अभी भी लापता हैं। आपदा में सबसे ज्यादा नुकसान घरों को हुआ है जिसमें 4,200 से अधिक घर पूरी तरह से नष्ट हो गए और 8,600 से अधिक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कश्मीर संभाग में इस आपदा के कारण 16 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए जबकि 57 घरों को भारी नुकसान पहुंचा है और 791 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups