मुंबई: जानेमाने कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा (Remo D'Souza) ने फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत (Deewane Ki Deewaniyat)' में अभिनेत्री सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है। गाना 'बोल कफारा क्या होगा (Bol Kafara Kya Hoga)' रिलीज़ हो गया है। रिलीज़ होते ही यह गाना अपने शानदार विजुअल्स और दिल को छू लेने वाली धुन के कारण चर्चा में आ गया है। गाने में सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) नज़र आ रहे हैं।
इस गाने की कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने की है। उन्होंने इसमें क्लासिक अदाओं को गहरे इमोशंस के साथ जोड़ा है। सोनम के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए रेमो ने कहा, "सोनम बेहद मेहनती आर्टिस्ट हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी आसान नहीं थी, इसमें बहुत कंट्रोल और एक्सप्रेशन की जरूरत थी। लेकिन, सोनम ने इसे बेहद फोकस और समर्पण के साथ सीखा।
उन्होंने किरदार की भावनाओं को हर स्टेप में ढाला, जिससे गाने का प्रभाव और बढ़ गया।"इस गाने को नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी ने गाया है। इसका संगीत डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल आसिम रज़ा और समीर अंजान ने लिखे हैं। फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' का निर्देशन मिलाप मिलन ज़वेरी ने किया है और इसे अंशुल गर्ग ने राघव शर्मा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इस दीवाली, 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Sep 27 , 2025, 12:41 PM