Food Expo: फूड एक्सपो में निर्मित झारखंड मंडप का उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन!

Thu, Sep 25 , 2025, 09:37 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली। झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य और व्यंजन देश की पहचान बन सकती है। इस दिशा में राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस प्रयास में देश-दुनिया के खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से जुड़े उद्यमियों से विशेष रुचि और पहल की अपील है। स्वादिष्ट भोजन, (Delicious food) स्वस्थ शरीर झारखंड सरकार का मिशन है। इस मिशन से जुड़ने की अपील सभी उद्यमियों से करता हूँ ।उक्त बातें उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव (Minister Sanjay Prasad Yadav) ने गुरुवार को दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो रहे विश्वस्तरीय फूड एक्सपो (World Food India 2025) में झारखंड मंडप के उद्घाटन के अवसर कहीं। इस एक्सपो में देश के सभी राज्य, अन्य देश और निजी कंपनियां भाग ले रही है।जिसमें फूड इंडस्ट्री और प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़ी संस्थाएं भाग ले रही है। इसी क्रम में झारखंड उद्योग विभाग द्वारा भी अपना मंडप बनाया गया है।

श्री यादव ने कहा कि झारखंड अपने कई खाद्य पदार्थों के लिए जाना जाता है। झारखंड में होने वाला मडुआ बेहद पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होता है। मडुआ की रोटी और इससे बनने वाले कई व्यंजन को देश-दुनिया अपना रही है । उड़द दाल से बनने वाले व्यंजन न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी होते है। इसके अलावा कई स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजन है जिसे देश दुनिया अपनाकर स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को नया आयाम दे सकता है।

झारखंड अपने वनोपज के लिए भी जाना जाता है। खाद्य पदार्थों के अलावा झारखंड का तसर भी पूरी दुनिया में खास पहचान रखता है। श्री यादव ने कहा कि मिलावट और नकली उत्पादों का बढ़ता चलन एक बड़ी चिंता का विषय है। इससे निपटने के लिए हमें मौलिक और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने झारखंड के लोगों से अपील कि कि वे स्थानीय खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ाए और उस खाद्य पदार्थ की विशेषता देश दुनिया तक पहुंचाए। ताकि उसकी खासियत और विशेषता जान और समझ कर लोग उस खाद्य पदार्थ को अपनायें। इस अवसर पर उद्योग निदेशक विशाल सागर उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups