पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अवैध खनन का विरोध (Protest) करने पर एक किसान को बुधवार रात ट्रैक्टर से कुचलकर खनन माफियाओं के गुंडों ने मार डाला। गुंडों खेतों से मिट्टी खोद रहे थे जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ट्रैक्टर चालक ने किसानों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिसमें इंद्रजीत सिंह की मृत्यु हो गई। अन्य किसानों ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी के गुंडों मौके से फरार हो गए। हजारा थाना क्षेत्र में घटी घटना में मृतक के बेटे प्रीतम सिंह ने एक दर्जन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आलम अली, उसके तीनों भाई तथा हेमंत माहेश्वरी, अरविंद यादव और छह अज्ञात पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एएसपी पीलीभीत विक्रम दहिया ने मीडिया को बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पुरनपुर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह (SDM Ajit Pratap Singh) ने मीडिया को बताया कि खेत से रेत उठाने के दौरान विवाद की बात सामने आई है। राजस्व टीम को जांच के लिए कहा गया है। सीओ पुरनपुर प्रतीक दहिया ने मीडिया को बताया हजारा थाना प्रभारी शरद कुमार ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले ली है। उसके चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
हजारा थाना पुलिस के अनुसार घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए और देर रात तक हंगामा करते रहे। मामला बुधवार देर रात नेपाल सीमावर्ती अशोकनगर गांव का है। यहां काफी समय से अवैध खनन किया जा रहा है। बुधवार रात करीब नौ बजे अशोकनगर गांव के पास कुछ लोग अवैध तरीके से ट्रैक्टर ट्राली लेकर मिट्टी खनन कर रहे थे। यह बात गांव के प्रधान पति सूर्यभान को पता चली। गांव के ही रहने वाले इंद्रजीत सिंह (60) कई ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और खनन का विरोध करने लगे। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने के लिए रास्ते में खड़े हो गए। ट्रैक्टर चालक गालियां देते हुए बोला-रोकने की कोशिश की तो सभी को मार डालूंगा। उस ने किसानों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इंद्रजीत सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण चारों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पड़ोस के भरतपुर गांव की है।
मृतक के बेटे प्रीतम सिंह (Pritam Singh) ने पुलिस को बताया कि उनके पिता इंद्रजीत सिंह ने बालू भर रहे अलहम अली, हेमंत महेश्वरी, अरविंद यादव का विरोध किया था। इन लोगों ने पहले गालियां दीं और फिर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। प्रीतम सिंह ने हत्यारोपियों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की मांग की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Sep 25 , 2025, 06:29 PM