श्योपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के 75वें जन्मदिन (75th birthday) पर मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता ‘धीरा (Dheera)’ को आज बुधवार मंदसौर जिले के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य (Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary) में शिफ्ट किया गया। इससे पहले इसी साल 20 अप्रैल को दो नर चीते ‘प्रभाष (Prabhas)’ और ‘पावक (Pavak)’ को भी कूनो से गांधी सागर में स्थानांतरित किया गया था।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कदम भारत में प्रोजेक्ट चीता के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उठाया गया है। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए पहले जंगली चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। यह पहल दुनिया की पहली अंतर-महाद्वीपीय बड़े जंगली मांसाहारी स्थानांतरण परियोजना है।
फील्ड डायरेक्टर (चीता प्रोजेक्ट) उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि धीरा का स्थानांतरण वन्यजीव संरक्षण और पुनरुद्धार की दिशा में एक अहम उपलब्धि है। इससे गांधी सागर अभयारण्य में चीतों का सफल पुनर्वास संभव होगा। सूत्रों के अनुसार, धीरा के शिफ्ट किए जाने के बाद कूनो नेशनल पार्क में कुल 24 चीते रह जाएंगे, जिनमें 5 मादा और 3 नर चीते शामिल हैं। पार्क प्रबंधन ने बताया कि सभी चीते स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 17 , 2025, 02:44 PM