GST Reform 2.0: साव ने गिनाये नए टैक्स रिफॉर्म के फायदे, कहा- घटेगी महंगाई!

Mon, Sep 08 , 2025, 07:49 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रायपुर: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की 140 करोड़ जनता को दिवाली से पहले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में अब चार की जगह केवल दो स्लैब पांच और 18 प्रतिशत रहेंगे जो आजाद भारत का सबसे बड़ा कर सुधार है। साव ने बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में रविवार को कहा कि जीएसटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से यह ऐतिहासिक निर्णय लिया। 

12 और 28 फीसदी के स्लैब खत्म कर दिया गया हैं। यह सुधार 22 सितंबर से लागू होगा। उन्होंने कहा कि इस रिफॉर्म से न सिर्फ वस्तुओं के दाम घटेंगे बल्कि उपभोग बढ़ेगा, उद्योग-व्यापार को मजबूती मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पूरे देश में महंगाई घटेगी और व्यापार बढ़ेगा। इसमें किसानों और महिलाओं को राहत दी गई है जबकि दैनिक उपयोग की वस्तुएँ 18 से घटाकर पांच प्रतिशत के स्लैब में लाई गईं। वहीं 35 उत्पाद पूरी तरह टैक्स-फ्री होंगे जबकि छात्रों को बड़ी राहत देते हुए नोटबुक, ग्राफ बुक, इरेज़र आदि पर शून्य टैक्स रहेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
US-Israel-Iran War : बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में चार की मौत, 10 घायल
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups